ग्रह-नक्षत्र,राशि और औषधियां
27 नक्षत्र,और उनके 27 पेड़ो के नाम*
*12 राशि, और उनके 12 पेड़ों के नाम*
*9 ग्रह, और उनके 9 पेड़ों के नाम*
*(नक्षत्र राशि तथा ग्रह के लिए निर्धारित पेड़ पौधे) .............*
प्रत्येक ग्रह और राशियों के अपने वृक्ष होते हैं। उसी तरह प्रत्येक नक्षत्र के भी अपने वृक्ष होते हैं।
अपने वृक्ष होने का अर्थ है कि ऐसे वृक्ष जिन पर उक्त ग्रहों का प्रभाव रहता है या जो उक्त ग्रह या नक्षत्रों के प्रतिनिधि होते हैं। यह भी कह सकते हैं कि उक्त ग्रह नक्षत्रों के कारण ही उक्त वृक्षों का जन्म होता है। इस पृथ्वी पर यदि वृक्ष न हो तो हमारा जीवन खतरे में पड़ जाएगा।
यह हम सभी जानते है वृक्ष हमें आक्सीजन प्रदान करता है और आक्सीजन के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता। इसी कारण वैदिक साहित्य में “वृक्ष पूजन” का स्पष्ट निर्देश दिया गया था जो आज भी विराजमान है ।वट वृक्ष की पूजा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
यदि कोई व्यक्ति बहुत परेशानी में है चाहे व्यापार से सम्बंधित हो, संतान से, दाम्पत्य जीवन से आदि आदि तो ज्योतिषी जन्मकुंडली के आधार पर यह जानने का प्रयास करता है की किस ग्रह नक्षत्र, राशि वा राशि स्वामी के कारण वह परेशान है। पुनः उस ग्रह अथवा राशि के कारकत्व को आधार बनाकर जातक के परेशानी को दूर करता है। उन कारकतत्व में पेड़ पौधे भी आते है। जन्म कुंडली में बुरे ग्रहो के प्रभाव को कम करने के लिए तथा शुभ ग्रहो के शुभत्त्व को बढ़ाने के लिए निर्धारित पेड़-पौधों की सेवा तथा उसके जड़ को धारण करने का विधान है।
अत: 27 नक्षत्रों अनुसार, नक्षत्र का वृक्ष कौन सा है, जानें ............
.
1.अश्विनी के लिए - कोचिला
2.भरणी के लिए - आंवला
3.कृतिका के लिए - गुलहड़
4.रोहिणी के लिए - जामुन
5.मृगशिरा के लिए - खैर
6.आर्द्रा के लिए - शीशम
7.पुनर्वसु के लिए - बांस
8.पुष्य के लिए - पीपल
9.अश्लेषा के लिए - नागकेसर
10.मघा के लिए - बट
11.पूर्वा के लिए - पलाश
12.उत्तरा के लिए - पाकड़
13.हस्त के लिए - रीठा
14.चित्रा के लिए - बेल
15.स्वाती के लिए - अर्जुन
16.विशाखा के लिए - कटैया
17.अनुराधा के लिए - भालसरी
18.ज्येष्ठा के लिए - चीर
19.मूल के लिए - शाल
20.पूर्वाषाढ़ के लिए - अशोक
21.उत्तराषाढ़ के लिए - कटहल
22.श्रवण के लिए - अकौन
23.धनिष्ठा के लिए - शमी
24.शतभिषा के लिए - कदम्ब
25.पूर्वाभाद्रपद के लिए - आम
26.उत्तराभाद्रपद के लिए - नीम
27. और रेवती नक्षत्र के लिए उपयुक्त फल देने वाला - महुआ पेड़ उत्तम बताया गया है।
*बारह राशि के लिए निर्धारित पेड़-पौधे............*
*राशि – पेड़-पौधे*
मेष – आंवला
वृष – जामुन,
मिथुन – शीशम,
कर्क – नागकेशर
सिंह – पलास,
कन्या – रिट्ठा,
तुला – अजरुन,
वृश्चिक – भालसरी,
धनु – जलवेतस,
मकर – अकोन,
कुंभ – कदम्ब
मीन – नीम
*प्रत्येक ग्रह के लिए निर्धारित पेड़ -पौधे*
सूर्य – मदार
चन्द्रमा – पलास,
मंगल – खैर,
बुध – चिरचिरी,लटजीरा ,वट
गुरु – पीपल,
शुक्र – गूलर
शनि – शमी,
राहु – दुर्वा व
केतु – कुश
ग्रह, राशि, नक्षत्र के लिए निर्धारित पेड़ पौधे का प्रयोग करने से अंतश्चेतना में सकारात्मक सोच का संचार होता है तत्पश्चात हमारी मनोकामनाये शनै शनै पूरी होने लगती है।
??????????????????????